हमने आईसीआईसीआई बैंक से एक लोन क्या ले लिया रोजाना की चख चख मोल ले ली। आये दिन टेलीमार्केटियरों के फोन। इनसे निपटने को समीर भाई का बताया कविता सुना डालने का आईडिया भी काम नहीं आया। अब इनसे निजात मिलने वाली है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्रधिकरण ने काल नहीं करें रजिस्ट्री बन दी है। आप तुरन्त अपने अपने टेलीकाम आपरेटर को फोन खड़काईये और कहिये कि वो आपको और ये दे दनादन काल करवा करवा कर परेशान न करायें।
और अधिक जानकारी चाहिये तो http://ndcregistry.gov.in पर जायें।
Filed under: बात-बेबात की | 6 Comments
शिल्पाजी
एक जुगाड़ अपने पास है, जो कारगर साबित हुई है।
अपने साथ का सीन यूं होता है-
टेलीबालिका-जी मैं आईसीआईसीआई बैंक से बोल रही हूं, हमारे अलां लोन की फलां स्कीम है…..।
मैं-जी आपको पता है मैं कौन हूं।
टेलीबालिका-कुछ लड़खड़ायामन स्थिति में-ज्जी जी कौन हैं।
मैं-जी मैं स्मगलर हूं, मुंबई में मर्डर करवाता हूं, चरस की स्मगलिंग करवाता हूं। पचास-सौ करोड़ रुपये हमेशा कार में पड़े रहते है, मैं लोन देता हूं, लेता नहीं। आपको चाहिए, तो बताइए। कहां आना है। प्लीज अपना एड्रेस बतायें।
फोन आफ
हर बैंक के साथ यही करें
आप एक दिन मुक्त हो जायेंगी
अरे शिल्पा जी,इत्ती से बात से परेशान।
हमारा रामबाण फार्मूला अपनाइए। शर्तिया टेळीमार्केटिंग वालो की अचूक काट है। टेलीमार्केटिंव वालो के नैटवर्क मे आप पापुलर (अछूत) ना कहलायी जाने लगे तो कहना।
तीन दिन के अवकाश (विवाह की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में) एवं कम्प्यूटर पर वायरस के अटैक के कारण टिप्पणी नहीं कर पाने का क्षमापार्थी हूँ. मगर आपको पढ़ रहा हूँ. अच्छा लग रहा है.
लिख तो हम भी चुके है इस पर..फरवरी में…टेमा बोले टैं
mujhe to aalok puranik ji ka tarikaa bhee achchha lagaa
i have register for ndc service but still iam getting the ads please give me a suggestion
Reliance is the one of the best cheater in marketing sector of India.